परीक्षा उपयोगी करेण्ट अफेयर्स - सितम्बर 2018
1) इण्डोनेशिया में आयोजित किए गए 18वें एशियाई खेलों का समापन 2 सितम्बर 2018 को एक भव्य और रंगारंग समापन समारोह के माध्यम से किया गया। इन खेलों में चीन ने एक बार फिर पदक तालिका में अपनी सर्वोच्चता बनाए रखी जबकि जापान और दक्षिण कोरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पदक तालिका में भारत (India) का क्या स्थान रहा – आठवाँ
# इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में आयोजित हुए 18वें एशियाई खेलों में भारत ने एशियाई खेलों का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया तथा कुल 69 पदक हासिल किए जो भारत द्वारा किसी एशियाई खेल में हासिल सर्वाधिक पदक हैं। भारत ने कुल 15 स्वर्ण पदक, 24 रजत और 30 काँस्य पदकों के साथ पदक तालिका में आठवाँ स्थान हासिल किया।
# इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 2010 में चीन के ग्वांगझू में आयोजित 16वें एशियाई खेलों में रहा था जहाँ भारत ने 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 काँस्य पदकों के साथ कुल 65 पदक हासिल किए थे।
# 18वें एशियाई खेलों में चीन एक बार फिर एशिया में अपनी सर्वोच्चता कायम करने में सफल रहा। उसके खिलाड़ियों ने इन खेलों में 132 स्वर्ण, 92 रजत और 65 काँस्य पदकों के साथ कुल 289 पदक हासिल किए। पदक तालिका में चीन के बाद क्रमश: जापान, दक्षिण कोरिया, इण्डोनेशिया, उज़्बेकिस्तान, ईरान, चीनी ताइपे, भारत, कजाकिस्तान और उत्तर कोरिया का स्थान रहा।
-----
-----
2) 19वें एशियाई खेलों का आयोजन वर्ष 2022 में कहाँ किया जायेगा - हाँगझाऊ (चीन)
# 19वें एशियाई खेलों का आयोजन वर्ष 2022 में चीन के झेझियांग प्रांत के शहर हाँगझाऊ में किया जायेगा। इस प्रकार यह शहर एशियाई खेलों का आयोजन करने वाला चीन का तीसरा शहर बन जायेगा।
# इससे पहले चीन की राजधानी बेजिंग में 1990 में और ग्वांगझू में वर्ष 2010 में इन खेलों का आयोजन किया गया था।
-----
3) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद कौन उनका स्थान लेगा - न्यायमूर्ति रंजन गोगोई
-----
3) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद कौन उनका स्थान लेगा - न्यायमूर्ति रंजन गोगोई
# न्यायमूर्ति रंजन गोगोई 3 अक्टूबर 2018 को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा के स्थान पर देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे।
# गोगोई 3 अक्टूबर 2018 को यह पद संभालेंगे।न्यायमूर्ति मिश्रा 2 अक्टूबर 2018 को सेवानिवृत्त हो जायेंगे।
-----
-----
4) पाकिस्तानी संसद में 4 सितम्बर 2018 को हुए मतदान में किसे देश का नया राष्ट्रपति चुना गया - आरिफ अल्वी
# प्रधानमंत्री इमरान खान के निकटस्थ सहयोगी तथा पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक सदस्य आरिफ अल्वीको 4 सितम्बर 2018 को पाकिस्तान का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया। पाकिस्तानी संसद में हुए चुनाव में उन्होंने कुल 430 मतों में से 212 मत हासिल किए।
# 69-वर्षीय अल्वी पूर्व में दंत चिकित्सकथे। उन्होंने इस चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के उम्मीदवार ऐत्ज़ाज़ अहसान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग - नवाज़ (PML-N) के उम्मीदवार मौलाना फज़ल-उर-रहमान को पराजित कर देश के 13वें राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया।
Comments
Post a Comment