भारत में खेत नापने के लिए प्रयोग होने वाले मात्रक

भारत में खेत नापने के लिए प्रयोग होने वाले मात्रक


भारत के अधिकांश भागो में खेतों के नाप के लिए गज, हाथ, गट्ठा, जरीबबिस्सा,बिस्वॉनसी, उनवांनसी, कचवानसी, बीधा, किल्ला, एकड, हेक्टेअर, मरला, कनाल आदि मात्रकों का प्रयोग होता हैं। इनके मान पूरे देश में अलग अलग हैं।
अगर इतिहास में झांके तो अकबर के शासनकाल के 1571 ई. से 1580 ई. (10 वर्षों) के आंकड़ों के आधार पर भू-राजस्व का औसत निकालकर आइन-ए-दहसालालागू किया गया। इस प्रणाली के अन्तर्गत राजा टोडरमल ने अलग-अलग फ़सलों पर नक़द के रूप में वसूल किये जाने वाला लगान का 1571 से ई. के मध्य क़रीब 10 वर्ष का औसत निकालकर, उस औसत का एक-तिहाई भू-राजस्व के रूप में निश्चित किया।
अकबर ने अपने शासन काल के 31वें वर्ष लगभग 1587 ई. में भूमि की पैमाइश हेतु पुरानी मानक ईकाई सन की रस्सी से निर्मित सिकन्दरी गज़के स्थान पर इलाही गज़का प्रयोग आरम्भ किया। यह गज़ लगभग 41 अंगुल या 33 इंच के बराबर होता था। वह तनबतम्बू की रस्सी एवं जरीबलोहे की कड़ियों से जुड़ी हुई बाँस द्वारा निर्मित होती थी। शाहजहाँ के काल में दो नई नापों का प्रचलन हुआ, बीघा-ए-इलाही और दिरा-ए-शाहजहाँनी (बीघा-ए-दफ़्तरी)। औरंगज़ेब के शासन काल में दिरा-ए-शाहजहाँनीका प्रयोग बंद हो गया था, परन्तु बीघा-ए-इलाहीका प्रयोग मुग़ल साम्राज्य के अंत तक चलता रहा। वर्तमान में प्रचलित भूमि मापने की ये निम्नलिखित इकाइयाँ हैं:
नापने का पैमाना
1 Gaz (
एक गज) = 1 Yard (एक यार्ड)
= 0.91 Meters (0.91
मीटर)
= 33 Inch (33
इंच)
= 3×3 Feet (9
वर्ग फीट)
1 Hath (
एक हाथ) =½ Gaz (आधा गज)
= 18 Inch (18
इंच)
1Gattha (
एक गट्ठा) = 5 ½ Hath (साढे पांच हाथ)
= 2.75 Gaz (
पौने तीन गज)
= 99 Inch (99
इंच)
1 Jareeb (
जरीब) = 55 Gaz (55 गज)
क्षेत्रफल मापने के मात्रक
1 Unwansi (
एक उनवांसी)
=24.5025 Sq Inch (24.5025
वर्ग इंच)
1 Kachwansi (
एक कचवांसी)
=20 Unwansi (20
उनवांसी)
1 Biswansi (
एक बिसवांसी)
=20 Kachwansi (20
कचवांसी)
= 1 Sq. Gattha (
एक वर्ग गट्ठा)
= 7.5625 Sq.Yard (7.5625
वर्ग गज)
= 9801 Sq Inch (9801
वर्ग इंच)
1 Bissa (
एक बिस्सा) =20 Biswansi (20 बिस्वांसी)
= 20 Sq.Gattha (20
वर्ग गट्ठा)
1 Kaccha Bigha (
एक कच्चा बीघा)
= 6 2/3 Bissa (6 2/3
बिस्से)
= 1008 Sq.Yard and 3Sq Feet (1008
वर्ग गज और 3वर्गफुट)
= 843 Sq. Meters (843
वर्ग मीटर)
1 Pakka Bigha (
एक पक्का बीघा)
= 1 sq. Jareeb (
एक वर्ग जरीब)
= 3 Kaccha Bigha (
तीन कच्चे बीघे)
=20 Bissa (20
बिस्सें)
= 3025 Sq. Yard (3025
वर्ग गज)
= 2529 Sq. Meters 2529
वर्ग मीटर)
= 27225 Sq. Feet (27225
वर्ग फुट)
=165×165 Feet
=55×55
यार्ड
= 0.625 Acre (0.625
एकड)
= 0.253 Hectare (0.253
हेक्टेअर)
= 5
कनाल (एक कनाल में 20 मरला)
= 100
मरला
1 Acre (
एक एकड) = 4840 Sq. Yard (4840 वर्ग गज)
= 4046.8 Sq.Meters (4046.8
वर्ग मीटर)
= 43560 Sq. Feet (43560
वर्ग फुट)
= 0.4047 Hectare (0.4047
हेक्टेअर)
= 1.6
बीघा
= 8
कनाल
= 160
मरला
1 Hectare (
एक हेक्टेअर)
= 2.4711 Acre (2.4711
एकड)
= 3.95
बीघा
= 11960
यार्ड
= 10000 Sq meters ( 10000
वर्ग मीटर)
बीघा
बीघा भारत के कुछ हिस्सों तथा नेपाल एवं बांग्लादेश में जमीन की माप करने का पारम्परिक पैमाना है जिसका प्रयोग अब भी किया जाता है। भारतीय राज्य बंगाल, बिहार, गुजरात, असम इत्यादि में इसका प्रयोग होता है। एक बीघा १५०० से २५ऊ वर्ग मीटर तक होता है और यह भारत के अलावा नेपाल में भी प्रचलित है। राजस्थान में एक बीघा एक एकड़ से थोड़ा छोटा होता है जबकि हरियाणा में एक एकड़ में ५ बीघे होते हैं।
कट्ठा
कठ्ठा वैदिक काल की लम्बाई मापन की इकाई है। यह ना कि लम्बाई, वरन क्षेत्रफल की इकाई है। यह भारत के साथ साथ नेपाल में भी प्रयुक्त होती है। एक योजन् बराबर होता है चार कोस के। यानि 13-16 कि.मी. 100 योजन से एक महायोजन बनता है। चार गाव्यूति = एक योजन
कठ्ठा का मान भारत मे अलग अलग स्थानो पर अलग अलग है, जैसे
एक कठ्ठा=1361.25 वर्ग फ़ीट (बिहार मे)
एक कठ्ठा= 2,880 वर्ग फ़ीट (267.56 m²).
एक कठ्ठा = 720 वर्ग फ़ीट
गज
गज भारतीय लम्बाई मापन में क्षेत्रफ़ल की इकाई है। इसके मान भारत के भिन्न क्षेत्रों में कुछ कुछ बदलता है।
36
इंच (91.44 cm) बंगाल में
27
इंच (68.58 cm) मुम्बई में
33
इंच (83.82 cm) चेन्नई
33
इंच (83.82 cm) सरकारी सर्वेक्षण हेतु

Comments

  1. झारखंड में कट्ठा बराबर कितना होता है और यह जो जमीन नपाई का मामला है जो जमीन लोग मापते हैं समझ में नहीं आता अगर कोई खेत जो होती है टेढ़ा होती है किसी के लंबाई जाता हो तो किसी को चौड़ाई होती कहीं भूल होती है कहीं एक तरफ से चौड़ा होती हैं इस सब को मापने के लिए इस विधि का उपयोग किया जाता है झारखंड में एक कट्ठा बराबर कितना वर्ग फिट होता है कृपया जरूर बताएं

    ReplyDelete
  2. Sir Bihar me dismile kaise napte hai
    Kripya bataiye..

    ReplyDelete
  3. उत्तर प्रदेश में 20 बिस्सा का 1 बीघा होता है

    ReplyDelete
  4. Mera khet ka bnao jaega khata sankhya 140



    ReplyDelete

Post a Comment